{"_id":"5755d3824f1c1b613c9c5821","slug":"ax-cut-young-man-murdered-body-dumped-in-woods","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से काट कर युवक की हत्या, शव जंगल में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुल्हाड़ी से काट कर युवक की हत्या, शव जंगल में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेनी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया, जब युवक पैदल अपने गांव जा रहा है। जंगल में युवक का खून से लथपथ शव मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई।
हत्या क्यों और किसने की, खबर लिखे जाने तक पुलिस इसकी छानबीन में जुटी थी। रावतपुर कला का रहने वाला अप्पू सिंह (32) खेतीबारी करता था। वह किसी काम से सोमवार को पड़ोस के गांव के नीबीं गया था। वहां से देर रात पैदल अपने घर लौट रहा था।
इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवक को मौत के घाट उतारा और फिर उसके शव को रावतपुर कला और नींबी गांव के बीच पड़ने वाले जंगल में फेंक कर फरार हो गए। युवक के शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुल्हाड़ी से काट कर युवक को मारा गया।
विज्ञापन
घटना के कुछ देर बाद ही जंगल में खून से लथपथ शव पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो मृतक की पहचान अप्पू सिंह के रूप में हुई। इसका पता चला तो परिवारीजन भी आ गए।
जानकारी मिलने पर थानेदार एके सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। थानेदार ने बताया कि कुल्हाड़ी से काट कर युवक को मारा गया है। छानबीन की गई, लेकिन हत्यारों का कोई पता नहीं चल सका। घटना की वजह भी स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है।