फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Attempted kidnapping of two brothers near SP office

एसपी दफ्तर के पास दो सगे भाइयों के अपहरण का प्रयास

Tue, 28 Jun 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Tue, 28 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Attempted kidnapping of two brothers near SP office
रायबरेली में सोमवार को एसपी दफ्तर शिकायत लेकर परिवार के साथ पहुंचे दोनों पीड़ित सगे भाई। - फोटो : अमर उजाला
जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि एसपी दफ्तर के पास भी वारदातों को अंजाम देने में भी उन पर कोई खौफ नहीं रहा। पुलिस कार्यालय फरियाद लेकर आए दो सगे भाइयों का सोमवार को चार पहिया हमलावरों ने तमंचे के बल पर न सिर्फ मारपीट की, बल्कि अपहरण का प्रयास किया।
विज्ञापन


शोरगुल पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर दोनों भाइयों को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराया। इस घटना से एसपी दफ्तर के पास हड़कंप मच गया। मामले की शिकायत मिलते ही एसपी ने मिल एरिया थानेदार को फोन कर हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वारदात के पीछे भूमि विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन


मिल एरिया थाना क्षेत्र के उमरा गांव निवासी एवं दो सगे भाई अवसान कुमार व सुनील कुमार सोमवार को शिकायत लेकर एसपी दफ्तर आए थे। भाइयों का कहना था कि उनकी जमीन पर गांव के कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। एसपी दफ्तर दोनों भाई पहुंचे ही थे कि कुछ देर बाद ही चार पहिया गाड़ी पर सवार कुछ लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी पर सवार हमलावरों ने दोनों भाइयों को मौके पर बुलाया। इससे पहले कि दोनों भाई कुछ समझ पाते, हमलावर उनकी पिटाई करना शुरू कर दिया। कनपटी पर तमंचा तान दिया और जबरन गाड़ी पर बैठा लिया। इस पर दोनों भाइयों ने शोरगुल मचा दिया। आसपास के लोग भारी तादाद में पहुंच गए।

यहां तक कुछ मीडिया कर्मी भी पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह दोनों भाइयों को अपहरणकर्ताओं के कब्जे से मुक्त कराया और इसकी सूचना अपने कार्यालय में बैठे एसपी हरिनारायण सिंह को दे दी। इससे पहले कि पुलिस वहां पर पहुंचे हमलावर चार पहिया गाड़ी पर सवार होकर वहां से भाग गए।

एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मिल एरिया थानेदार एके सिंह को हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

थानेदार मिल एरिया एके सिंह का कहना है कि उमरा गांव के महेंद्र सिंह ने दोनों भाइयों को जमीन दे रखी थी। इस जमीन पर दोनों भाई जानवर बांधते हैं। महेंद्र सिंह घर के सामने अपना दरवाजा लगवा रहे हैं। इसका दोनों भाई विरोध कर रहे थे।


मामला थाने आया था। इसी बीच दोनों भाई एसपी दफ्तर पहुंच गए। इसी बीच भाइयों के अपहरण की कोशिश की गई। अपहरण का प्रयास करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed