{"_id":"59b42cef4f1c1bb0488b5404","slug":"attack-on-the-sub-station-s-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल एरिया उपकेंद्र के अवर अभियंता पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिल एरिया उपकेंद्र के अवर अभियंता पर जानलेवा हमला
अमर उजाला/रायबरेली
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शनिवार को जिला अस्पताल में इलाज कराते घायल जेई एमए मंसूरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलएरिया थाना क्षेत्र के अमावां विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने पहले चार पहिया वाहन से उनकी स्कूटी में टक्कर मारी। सड़क किनारे गिरने पर पांच-छह हमलावरों ने सरिया, रॉड, लाठियों से हमला कर दिया।
आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर कार पर सवार हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। जानकारी होने पर अधीक्षण अभियंता, एक्सईएन, एसडीओ सहित अन्य अभियंता घायल अवर अभियंता को जिला अस्पताल पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद मिलएरिया थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इलाहाबाद जिले के थाना मांडा के सिरोमनी महुवारी खुर्द के मूल निवासी मुस्ताक अहमद मंसूरी विद्युत वितरण खंड प्रथम में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात है। इनके पास बछरावां के अलावा अमावां विद्युत उपकेंद्र का भी चार्ज है। दोपहर बाद वितरण खंड कार्यालय से अमावां विद्युत उपकेंद्र बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन
मिलएरिया थाने के निकट खादी ग्रामोद्योगों के पास सामने से सफेद रंग की आ रही सफारी ने सीधे टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार जेई सड़क के किनारे जाकर गिरे। हेलमेट पहने होने के कारण ज्यादा चोटें नहीं आई। जब तक वह खड़े हो पाते, तब तक कार से पांच-छह लोग उतरे और सरिया, रॉड, हॉकी से पीटना शुरू कर दिया।
अवर अभियंता के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े, तब तक हमलावर वाहन पर सवार होकर फरार हो गए। घायल अवर अभियंता को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया किया। घटना की जानकारी होने पर पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव, एक्सईएन अशोक कुमार दोहरे, पीके सिंह के अलावा एसडीओ और जेई मौके पर पहुंचे। जेई ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें हमला क्यों किया गया, इसका जिक्र नहीं किया गया है। हमलावरों की पिटाई से जेई के कमर, गर्दन, पीठ पर चोटें आई है।