फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   After falling in the canal ran from the car thief

नहर में गिरने के बाद कार छोड़ कर भागे चोर

Fri, 30 Oct 2015 12:25 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों के आने के डर से हादसे के बाद चोर कार नहर में ही छोड़ कर भाग निकले। गुरुवार की सुबह सूचना पर पहुंचा कार मालिक वाहन दोबारा अपने घर ले आया।
विज्ञापन


गोरा बाजार के पास हबीबुल्ला नगर निवासी रिजवानुल हक की कार बुधवार रात दरवाजे पर खड़ी थी। इसी बीच चोरों ने कार पार कर दी। भटपुरवा गांव के पास ही कार बेकाबू होकर एक नहर में जाकर पलट गई।

इससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी वजह से चोर कार वहीं पर छोड़ कर भाग निकले। उधर, सुबह जब दरवाजे पर कार नहीं मिली तो रिजवानुल ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस छानबीन कर ही रही थी कि तभी ग्रामीणों ने कार में मिले गाड़ी के कागजात देख इसकी सूचना भुक्तभोगी को दे दी। सूचना पर पीड़ित मौके पर पहुंचा और कार लेकर घर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्र का कहना है कि कार बरामद हो गई है। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed