{"_id":"5cddb382bdec22070c0906f2","slug":"91558033282-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी रंजिश में की गई थी शिवा की हत्या, दो हमलावर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रधानी रंजिश में की गई थी शिवा की हत्या, दो हमलावर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी रंजिश में की गई थी शिवा की हत्या, दो गिरफ्तार
रायबरेली। पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो प्रधानी चुनाव की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया था। वारदात में शामिल अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मझिगवां हरदोई गांव निवासी एवं पूर्व प्रधान रजीत सिंह के बेटे शिव प्रताप सिंह उर्फ शिवा की 14 मई को हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके बड़े भाई गोपाल सिंह को मरणासन्न कर दिया था।
यह वारदात सलेमपुर चौैराहा के पास हुई थी। मृतक के बड़े भाई गोपाल सिंह की तहरीर पर रामदेव पासी, गुड्डू, शिवराज सिंह, धीरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, अल्ताफ उर्फ जुगनू, आफाक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अल्ताफ और धीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है। चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है।