{"_id":"5cd46b00bdec22071771522b","slug":"91557424896-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी पकडने गई पुुलिस टीम ने परिवारीजनों के साथ की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आरोपी पकडने गई पुुलिस टीम ने परिवारीजनों के साथ की मारपीट
विज्ञापन
आरोपी को पकड़ने गई पुुलिस टीम ने परिवारीजनों के साथ की मारपीट
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मोन गांव आरोपी पकड़ने गई पुलिस टीम ने बुधवार रात परिवारीजनों के साथ मारपीट की। आरोपी की मां का आरोप है कि महराजगंज कोतवाल ने कार्रवाई के नाम पर घर का सामान इधर-उधर फेंक दिया।
साथ ही अभद्र व्यवहार किया। गुरुवार को पीड़ित परिवार पुलिस कार्यालय पहुंचा और एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
मोन गांव के एक घर पर महराजगंज कोतवाल ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। पुलिस ने धारा 307 के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने की बात कही। महिला का आरोप है कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर का सामान इधर-उधर फेंक दिया। मारपीट की।
साथ ही उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। कोतवाल लालचंद्र सरोज का कहना है कि धारा 307 के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने गांव पुलिस टीम गई थी। आरोप लगाने वाली महिला ने अपने बेटे को भगा दिया।
विज्ञापन
इसी वजह से वह बेवजह के आरोप लगा रही है। कोई मारपीट और अभद्र व्यवहार नहीं किया गया है। उधर, एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दिए हैं।