फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   वध प्रतिबंधित मवेशियों के मिले अवशेष, ग्रामीणों का हंगामा

वध प्रतिबंधित मवेशियों के मिले अवशेष, ग्रामीणों का हंगामा

Sat, 16 Feb 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
वध प्रतिबंधित मवेशियों के मिले अवशेष, ग्रामीणों का हंगामा
वध प्रतिबंधित मवेशियों के शव मिलने पर हंगामा
विज्ञापन



रायबरेली। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के रमई गांव में शुक्रवार रात वध प्रतिबंधित मवेशियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया और पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


रमई गांव में शुक्रवार रात वध प्रतिबंधित मवेशियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीण पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार करने का दबाव बनाने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस घंटों विलंब से घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसिया शिथिलता के चलते आरोपी भाग गए।
विज्ञापन



पुलिस के देर से पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश रहा। हालांकि पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और वध प्रतिबंधि मवेशियों के अवशेष कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्राम पंचायत बारकोट के पूर्व प्रधान बबलू सिंह समेत तमाम लोगों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने में देरी की वजह से आरोपी भाग गए। सीओ राजकुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed