{"_id":"5b50d6274f1c1bbd298b4e53","slug":"81532024359-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, अधिवक्ता के बेटे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, अधिवक्ता के बेटे की मौत
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार वरिष्ठ अधिवक्ता के बेटे की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शहर के छोटी बाजार निवासी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र चौधरी का बेटा समीर चौधरी (20) सुबह लखनऊ से बाइक से जिला मुख्यालय लौट रहा था। उसके साथ में मिल एरिया थाना क्षेत्र के मैनूपुर निवासी महताब (19) भी था। इसी बीच गंगागंज के पास लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर सामने से एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक डिवाइडर से जा टकराई, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां समीर चौधरी की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। बेटे की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। नाते-रिश्तेदारों का घर आना जाना लगा है। एसओ रावेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा। बताया जाता है कि हादसे के शिकार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।