{"_id":"5a3d5d974f1c1b6e468bc205","slug":"71513971095-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में खंती में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में खंती में मिला युवक का शव
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव
सलोन (रायबरेली)। घर से बाजार के लिए साइकिल से निकले एक युवक का शुक्रवार सुबह नहर के किनारे खंती में शव मिलने से हड़कंप मच गया। एएसपी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। ठंड अधिक होने के कारण शव अकड़ गया था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे कुम्हारन का पुरवा मजरे छोटेलाल पटेल (38) बसंतगंज बाजार स्थित आरुषि कोल्ड स्टोर में पल्लेदारी का काम करता था। गुरुवार को स्टोर में पैसे मिलने के बाद युवक अपने घर आया था, जिसके बाद अपनी पत्नी पियारा देवी को बसंतगंज बाजार जाने की बात कहकर साइकिल से चला गया था। बाजार में ठेके पर शराब पी। देर रात तक युवक घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह लोग नित्यक्रिया के लिए निकले ग्रामीणों को खंती में छोटेलाल पटेल का शव दिखा।
घटना की सूचना पर एएसपी शशिशेखर सिंह, कोतवाल जीडी शुक्ला फोरेंसिक टीम व पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पत्नी पियारा देवी भी अन्य परिवारीजनों के साथ पहुंची। फोरेंसिक टीम की प्रतिभा तिवारी ने घटनास्थल से कुछ नमूने लिए। फोरेंसिक और पुलिस टीम की जांच में प्रथम दृष्टया युवक की मौत का कारण शराब पीने के बाद खंथी में गिर गया और ठंड लगने से माना जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार से शराब पीने के बाद युवक साइकिल से घर की ओर रवाना हुआ था। हालांकि घटनास्थल पर मृतक की साइकिल नहीं मिली, जिससे मामला पेचीदा लग रहा है। कोतवाल जीडी शुक्ला ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।