फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of luring away a teenage girl; kidnapping FIR registered.

Meerut News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

Sun, 06 Sep 2026 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
Accusation of luring away a teenage girl; kidnapping FIR registered.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव खिर्वा जलालपुर से 16 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के भाई ने गांव जाफराबाद दुर्वेशपुर निवासी युवक प्रिंस पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव खिर्वा जलालपुर निवासी किशोरी के भाई ने सरधना थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसकी करीब 16 वर्षीय नाबालिग बहन चार सितंबर की दोपहर करीब एक बजे घर से बिना किसी को बताए चली गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने और कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आरोप है कि प्रिंस को फोन करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। पीड़ित परिवार प्रिंस के घर पहुंचा और उसके परिजनों से जानकारी मांगी।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि युवक के माता-पिता ने जानकारी देने के बजाय परिवार के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। साथ ही कानूनी कार्रवाई करने पर किशोरी की लाश तक नहीं मिलने देने की धमकी दी। सीओ आशुतोष कुमार कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed