फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Neighbor beaten to death after objecting to loud music.

Noida News: तेज आवाज में गाना बजाने से रोका तो पड़ोसी की कर दी पिटाई, मौत

Sun, 06 Sep 2026 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Neighbor beaten to death after objecting to loud music.
- भाई की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज, दोनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जन्मदिन पर तेज आवाज में गाना बजाने का विरोध करने पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। सिर और मुंह पर गंभीर रूप से चोट लगने पर युवक मौके पर बेहोश हो गया। परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में फेज-2 थाने पुलिस ने दोनों आरोपियों गेझा गांव निवासी सुमित और ललित को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है।
मामला गेझा गांव की गली नंबर-4 का है। पुलिस के मुताबिक गांव में सतीश शर्मा परिवार के साथ रहते थे। उनके घर के सामने सुमित पिता सतीश और भाई ललित के साथ रहता है। शनिवार को सुमित के बेटे का जन्मदिन था। घर में जन्मदिन का कार्यक्रम चल रहा था। होम थिएटर से तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे थे। आवाज इतनी तेज थी कि सामने रह रहे सतीश शर्मा को परेशानी होने लगी।
विज्ञापन

उन्होंने सुमित के घर जाकर आवाज कम करने का अनुरोध किया। आरोप है कि आवाज कम करने की बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। सुमित ने हाथापाई शुरू कर दी। मामला बढ़ने पर सतीश घर से बाहर गली में आ गए। इसी दौरान दोनाें भाइयों सुमित और ललित ने सतीश की पिटाई कर दी। चोटिल सतीश सड़क पर गिर गए। सिर और मुंह में चोट लगने के बाद वह बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश के भाई मनीष ने फेज-2 थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने सुमित और ललित को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
किराये की आमदनी से चलता है घर
आरोपी सुमित व उसका भाई भी गेझा के मूल निवासी हैं। दोनों के कई मकान हैं जिनसे आने वाले किराया आय का मुख्य जरिया है। वहीं इनका बेटा जिसका जन्मदिन था उसकी आयु लगभग 10 साल की है। पुलिस के मुताबिक अब तक यह जानकारी सामने आई है कि तारीख के हिसाब से बेटे का जन्मदिन पंद्रह अगस्त को एक बार हो चुका था। वहीं पंचाग तिथि के हिसाब से उसका जन्मदिन जन्माष्टमी के दिन हुआ था। जिसे परिजन धूमधाम से मना रहे थे। इसमें परिवार के सदस्य शामिल थे।




साथ था उठना-बैठना
ग्रामिणों ने बताया कि सुमित और सतीश का साथ उठना बैठना था। दोनों के बीच पहले किसी तरह का विवाद भी नहीं हुआ था। पुलिस के मुताबिक जन्मदिन वाले दिन गाने की आवाज की वजह से हुई नोकझोंक ही हादसे की वजह बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed