फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पुलिया में ठोकर मारने के बाद ट्रक ने किसान को रौंदा, मौत

पुलिया में ठोकर मारने के बाद ट्रक ने किसान को रौंदा, मौत

Thu, 21 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिया में ठोकर मारने के बाद ट्रक ने किसान को रौंदा, मौत
ट्रक ने किसान को रौंदा
विज्ञापन



बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिया में ठोकर मारने के बाद बेकाबू ट्रक ने किसान को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।



बछरावां के ठकुराइनखेड़ा मजरे समोधा गांव निवासी छीटूलाल उर्फ छोटकऊ (60) किसानी करता था। समोधा-बन्नावा मार्ग पर छीटूलाल के खेत हैं।


इस समय खेत में उसने धान की बेड़न बो रखी थी। धान की बेड़न की रखवाली के लिए छीटूलाल खेत स्थित पुलिया पर बैठा था।


इसी दौरान मौरावां से लालगंज की ओर जा रहे ट्रक ने पुलिया को जोरदार टक्कर मार दी। इससे छीटूलाल नीचे गिर गया और ट्रक ने उसे रौंद दिया।


उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग पहुंचे। छीटूलाल को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन



किसान की मौत की सूचना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। एसओ जीडी शुक्ला का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed