फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   खरीददारी करने आई महिला का बदमाशों ने लूटा बैग

खरीददारी करने आई महिला का बदमाशों ने लूटा बैग

Thu, 04 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खरीददारी करने आई महिला का बदमाशों ने लूटा बैग
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को खरीदारी करने आई महिला से बदमाशों ने बैग लूट लिया। दिनदहाड़े हुई लूट से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन



इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। बैग में नकदी के अलावा मोबाइल, चार्जर भरा था। पुलिस घटना की जांच करा रही है।


महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के दुसौैती गांव की रहने वाली मनीषा पत्नी शिव प्रकाश दोपहर में यहां शहर खरीदारी करने आई थी। रेलवे स्टेशन रोड पर पैदल जा रही थी।


इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और झपट्टा मारकर उसका बैग लेकर भाग गए। महिला ने शोरगुल मचाया, लेकिन तब तक लुटेरे भाग गए।


महिला ने बताया कि बैग में 700 रुपये, मोबाइल व चार्जर रखा था, जिसे लूट लिया। कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed