{"_id":"5ae4bf104f1c1b9d098b6f93","slug":"51524940560-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन में छूने से सीलिंग पाइप में उतरा करंट, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचटी लाइन में छूने से सीलिंग पाइप में उतरा करंट, युवक की मौत
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। विवाह समारोह समापन के बाद टेंट का सामान ट्रैक्टर पर लादते वक्त सीलिंग पाइप एचटी लाइन में छूने से करंट उतर आया और एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस के साथ ही क्षेत्रीय विधायक व पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिवारीजनों ने घटना पर नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के चलते युवक की जान गई। तार ढीले थे, जिसे कसवाया नहीं गया था।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के मुर्तजा नगर निवासी उदयराज उर्फ बबलू यादव (26) पुत्र राजेश बगहा स्थित शिवबरन पाल के टेंट हाउस में मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार की शाम बगहा गांव निवासी समर बहादुर विश्वकर्मा की साली मनीषा की बारात आई थी। इसी दौरान विदाई की तैयारियां चल रही थी। शनिवर सुबह दस बजे उदयराज टेंट का सामान उठाकर ट्रैक्टर पर रख रहा था। टेंट की सीलिंग पाइप उठाकर जैसे ही ट्रैक्टर पर रखने लगा, तभी सीलिंग पाइप ग्यारह हजार वोल्ट की बिजली लाइन से छू गई। इससे उदयराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सभी ने अफसरों के खिलाफ ढिलाई का आरोप लगाया। परिवारीजनों का आरोप था कि बिजली के तार ढीले थे। उन्हें कसवाया नहीं गया था। हादसे की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक दल बहादुर कोरी मृतक के परिवारीजनों के घर पहुंचकर आर्थिक सहायता के तहत दस हजार रुपये दिया। वहीं अधिशासी अभियंता प्रशांत गुप्ता ने बताया कि जांच के उपरांत मृतक के परिवारीजनों को दुर्घटना बीमा राशि दी जाएगी। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
कैसे चलेगी घर की गाड़ी
मृतक उदयराज पर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। मृतक का चार माह का पुत्र संस्कार आज मौजूद भीड़ में यह नहीं समझ पा रहा था कि उसके पिता को क्या हुआ। पत्नी सरिता, मां सावित्री और पिता राजेश के आंसू नहीं थम रहे थे। मृतक का छोटे भाई नरेंद्र कुमार भी गमगीन था। परिवारीजनों को अब यही चिंता सता रही है कि परिवार की गाड़ी कैसे चलेगी।