फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सड़क हादसे में किशोर समेत दो की सांसे थमीं

सड़क हादसे में किशोर समेत दो की सांसे थमीं

Thu, 08 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में किशोर समेत दो की सांसे थमीं
हादसे में किशोर समेत दो की सांसे थमीं
विज्ञापन


राही(रायबरेली)। भदोखर में बुधवार को मामा के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक को टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।

उधर, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। डीह थाना क्षेत्र के मटियारा गांव निवासी रवि यादव (23) अपने पिता रामनरेश के साथ एनटीपीसी ऊंचाहार में रहता था।


मंगलवार को रवि के मामा राजेश कुमार यादव निवासी कोडर जहानपुर की हत्या कर दी गई। रवि ऊंचाहार से अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था।

तभी मुंशीगंज कस्बे में सामने से आ रहे टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे रवि की मौके पर मौत हो गई। चौकी इंचार्ज इंसाफ अली ने बताया कि टैंकर को पकड़ लिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के रामदासपुर गांव निवासी बंटी का पुत्र विजय (12) किसी काम के सिलसिले में साइकिल से मुराईबाग जा रहा था।

रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे सीएचसी डलमऊ और उसके बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed