{"_id":"5a3d5d954f1c1b95188bb686","slug":"41513971093-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने उड़ाई शहर पुलिस की सुरक्षा की धज्जियां 21-31-56","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने उड़ाई शहर पुलिस की सुरक्षा की धज्जियां 21-31-56
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटपाट के बाद वृद्धा की हत्या
रायबरेली। शहर के बेलीगंज में शुक्रवार देर शाम एक बुजुर्ग महिला की किसी वजनदार वस्तु से सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी गई और घर में लूटपाट की गई। शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में वारदात से शहर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया। बैंक में काम करने वाली पोती घर पहुंची तो उसे वारदात की जानकारी हुई। घर का सामान इधर-उधर बिखरा था। इससे लूट की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर एसपी शिवहरि मीणा, एएसपी शशिशेखर सिंह व सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
बेलीगंज की रहने वाली संतोष कपूर (82) स्व. कृष्ण कपूर यहां अपनी पोती काम्या कपूर के साथ रहती थी। काम्या एक्सिस बैंक में नौकरी करती है। माना जा रहा है कि लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर पर किसी वजनदार वस्तु से प्रहार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। कुछ देर बाद तड़पने के बाद मौत हो गई। इसके बाद लूटपाट की गई। रात करीब आठ बजे पोती बैंक से घर पहुंची तो दरवाजा खुला था। अंदर गई तो संतोष कपूर मृत अवस्था में पड़ी थी। साथ ही घर का सामान इधर बिखरा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
मृतका का बेटा विनोद कपूर इस समय अमेरिका गया हुआ है। घर पर वृद्धा अकेली थी। इसी का फायदा बदमाशों ने उठाया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। एसपी शिवहरि मीणा, एएसपी शशिशेखर सिंह व सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। वारदात की जानकारी आसपास के लोगों का मजमा लग गया। खास बात ये है कि बेलीगंज में चहल-पहल रहती है। सुरक्षा की दृष्टि से सुरिक्षत माना जाता है। बावजूद लूटपाट के बाद वृद्धा की हत्या हो जाना पुलिस की सुरक्षा को चूक दर्शाता है। सीओ का कहना है कि वृद्धा की हत्या की गई है। घर का सामान बिखरा है। इससे लूट की आशंका है। पड़ताल कराई जा रही है। जल्द मर्डर का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वह जानने का प्रयास कर रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और वह कौन लोग हैं। हालांकि अब तक बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का दावा है कि हर पहलू पर जांच कराई जा रही है। जल्द मर्डर के पीछे की हकीकत सामने आएगी। वारदात स्थल का नजारा दर्शा रहा था कि उसे बेरहमी के साथ मारा गया। खून सूख गया था। इससे आशंका जताई जा रही है कि करीब पांच बजे के आसपास घटना को अंजाम दिया गया। जब पोती पहुंची तो उसे वारदात की जानकारी हो सकी।