फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गुरुबख्शगंज क्षेत्र के पिपरी में दर्दनाक हादसा

गुरुबख्शगंज क्षेत्र के पिपरी में दर्दनाक हादसा

Sun, 24 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
गुरुबख्शगंज क्षेत्र के पिपरी में दर्दनाक हादसा
दीवार गिरी, बच्चे समेत तीन की मौत
विज्ञापन

रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में रविवार सुबह पक्की दीवार गिरने से बच्चे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गांव स्थित एक जर्जर मकान में कोई नहीं रहता था। यहीं पर स्थित मंदिर के चबूतरे पर सभी लोग खेल रहे थे। हादसे की जानकारी से हड़कंप मच गया। मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दम तोड़ दिया। सीओ और तहसीलदार ने घटनास्थल पहुंच कर हादसे की जांच की।
पिपरी गांव निवासी छेदी कुछ समय से रजवापुर गांव में परिवार समेत रहने लगा है। उसका पिपरी गांव में मकान है, जो अब जर्जर हो गया है। यहीं पर एक मंदिर है। सुबह के वक्त बच्चे मंदिर के चबूतरे पर खेल रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान पक्की जर्जर दीवार भरभरा कर ढह गई। इससे वहीं पर मौजूद अनिल (10) पुत्र मटरू, विकास (15) पुत्र सुंदर व सुशील (22) पुत्र राज किशोर मलबे में दब गए। दीवार गिरने की सूचना पर आसपास के लोगों का मौके पर मजमा लग गया। लोगों ने किसी तरह मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने विकास और सुंदर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अनिल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एक साथ तीन मौतों से गांव में कोहराम मच गया। तहसीलदार सौरभ शुक्ला, सीओ लालगंज चंद्रदेव यादव और एसओ विनोद कुमार सिंह गांव पहुंच घटना की जांच की। सीओ का कहना है कि दीवार ढहने से हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की जान गई। हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


गमगीन गांव का माहौल, थम नहीं रहे अपनों के आंसू
गांव में सुबह चहल-पहल थी जो कुछ ही समय में ही सन्नाटे में बदल गई। विकास गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। सुशील (22) कर्नाटक में आइसक्रीम बेचने का कार्य करता था। अभी छुट्टी पर घर आया था। अनिल कक्षा तीन का छात्र था, जो क्षेत्र के ही जीडीटी स्मृति स्कूल गोझरी में पढ़ता था। तीनों की मौत से परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद
तहसीलदार सदर सौरभ शुक्ला का कहना है कि गुरुबख्शगंज क्षेत्र के पिपरी गांव में हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दी जाएगी। लेखपाल को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed