{"_id":"59c1630f4f1c1b2a688b5662","slug":"41505846031-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के मंदिर में सफाई कर्मी ने की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षा के मंदिर में सफाई कर्मी ने की
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मी ने की शिक्षिका के साथ अश्लील हरकत
रोहनियां (रायबरेली)। ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र में तैनात एक सफाई कर्मी ने प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका के साथ अश्लील हरकत कर बैठा। सूचना पर पहुंचे यूपी 100 के सिपाही उसे पकड़कर थाने लाए, लेकिन थाने पर पुलिस ने सुलह कराकर उसे छोड़ दिया। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में तैनात सफाई कर्मी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को सफाई करने के बहाने पहुंच गया और शिक्षिका से अश्लील हरकत करने लगा। शिक्षिका ने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिपाही मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मी को पकड़ कर थाने लाये। बताते हैं कि कुछ देर बाद पुलिस ने शिक्षिका को थाने बुलाया और दबाव बनाकर दोनों पक्षों में सुलह समझौता करवा दिया। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि शिक्षिका के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में सफाई कर्मी को थाने लाया गया था लेकिन बाद में शिक्षिका ने कोई कार्रवाई न करने की बात कह कर आपस में सुलह समझौता कर लिया है।