फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer dies after thatched roof collapses on him while he was sheltering from the rain.

Hardoi News: बारिश से बचने के लिए बैठे किसान पर गिरा छप्पर, मौत

Thu, 08 Oct 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after thatched roof collapses on him while he was sheltering from the rain.
फोटो-14- विनोद। फाइल फोटो
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के अलमापुर में बुधवार रात बारिश से बचने के लिए दुकानदार रास्ते में एक छप्पर के नीचे बैठ गया। कुछ देर बाद बारिश के साथ तेज हवा चलने पर छप्पर गिर गया। इसके नीचे दबकर दुकानदार की मौत हो गई।
विज्ञापन

अलमापुर मजरा सदरपुर निवासी विनोद (41) खेती करने के साथ ही गांव में ही मकान से कुछ दूर गुमटी रखकर पान और गुटखा बेचते थे। बुधवार रात लगभग 10 बजे तेज आंधी और बारिश आने के कारण उन्होंने दुकान बंद कर दी। कुछ देर बाद घर जाने के लिए निकले विनोद पानी तेज हो जाने पर कुंदन के मकान के बाहर पड़े छप्पर के नीचे बैठ गए। कुछ देर बाद छप्पर गिर गया और इसके मलबे में विनोद दब गए।
विज्ञापन

उधर, दूसरी ओर रात में घर न पहुंचने पर परिजन ने तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह जब छप्पर का मलबा हटाया गया तो विनोद का शव मिला। भाई संतराम की सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। विनोद अविवाहित थे। तहसीलदार दीपक गौतम ने बताया कि बारिश और आंधी के दौरान छप्पर गिरने से दबकर विनोद की मौत हुई है। नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed