फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Accusation of extorting by instilling fear of meter tampering

Rishikesh News: मीटर में गड़बड़ी का डर दिखाकर 1.50 लाख वसूलने का आरोप

Thu, 08 Oct 2026 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Accusation of extorting  by instilling fear of meter tampering
क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम पर एक व्यक्ति से मीटर में गड़बड़ी का डर दिखाकर और जेल भेजने की धमकी देकर 1.50 लाख रुपये की वसूली करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई है।
विज्ञापन


जावेद अंसारी के अनुसार 29 सितंबर को सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच ऊर्जा निगम की एक टीम उसके घर पहुंची थी। टीम ने घर का बिजली मीटर और केबल उतार लिया। आरोप है कि टीम के सदस्यों ने मीटर में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उसे जेल भेजने की धमकी दी। जब पीड़ित ने सरकारी चालान या जुर्माना भरने की प्रक्रिया के बारे में पूछा तो उसे डराया गया और मामले को रफा-दफा करने के एवज में 1.50 लाख रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक डर के कारण उसने 30 सितंबर को कुल 1.50 लाख रुपये नकद दिए जिसमें पहली किस्त एक लाख रुपये और इसके दो-ढाई घंटे बाद 50 हजार रुपये शामिल हैं। शिकायत के अनुसार, यह रकम सागर सैनी को दी गई थी। पीड़ित ने ऊर्जा निगम के एसडीओ अनुभव सैनी और मौके पर मौजूद फरमान अंसारी की संलिप्तता की भी जांच कराने की मांग की है। पीड़ित का दावा है कि इस पूरी घटना और मीटर उतारने की वीडियो रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है और उसने हेल्पलाईन नंबर 1912 पर भी मीटर संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी और भ्रष्टाचार की शिकायत 1064 पर करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
शिकायतकर्ता का विद्युत मीटर जब्त नहीं किया गया हैं। चेकिंग के दौरान हंगामा होने पर मीटर व केबल मौके पर छूट गया था। डेढ़ लाख रुपये लेने का आरोप निराधार व मनगढ़ंत है। शिकायत के संबंध में उच्चाधिकारियों को लिखित जवाब दे दिया गया हैं। - अभिनव सैनी, एसडीओ, उपखंड मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed