फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   32 thousand rupees looted from manager

तमंचे के बल पर मैनेजर से लूटे 32 हजार रुपये

Tue, 16 May 2017 12:18 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 16 May 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
32 thousand rupees looted from manager
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
लालगंज-रायबरेली मार्ग पर मधुकरपुर गांव स्थित अंग्रेजी शराब व देशी शराब की दुकान पर रविवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने मैनेजर पर तमंचा लगाकर 32 हजार रुपये और दो शराब की बोतल लूट ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

          
रायबरेली के शांती नगर मोहल्ला निवासी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया की वह इलाहाबाद के बारा थाना क्षेत्र के लोहगरा का मूल निवासी है। मधुकरपुर गांव स्थित अंग्रेजी शराब और देशी शराब की दुकान का वह मैनेजर है। अंग्रेजी शराब की दुकान का फ्रीजर खराब हो गया था। 14 मई को वह फ्रीजर बनवाने के लिए मिस्त्री को लेकर गया था।
विज्ञापन


दुकान का सेल्समैन सुरेंद्र जायसवाल पानी लेने गया था। रात 11 बजे फ्रीजर बनाने आया मिस्त्री दुकान के भीतर काम कर रहा था, तभी अज्ञात बदमाश दुकान पर आए और उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने अंग्रेजी शराब की दुकान में रखे 30 हजार रुपये, देशी शराब की दुकान में रखे दो हजार रुपये और दो शराब की बोतलें लूट लीं। जब तक वह शोर मचाता तब तक बदमाश फरार हो गए। मैनेजर ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

वहीं अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार बाइक सवार बदमाशों ने न सिर्फ ईंट भट्ठा ठेकेदार की पिटाई की, बल्कि उससे 64 हजार रुपये लूट लिए। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ठेकेदार से लूटकर भाग रहे लुटेरों को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी लेनदेन का है।


रायबरेली जनपद के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के ईसागंज मजरे बल्ला गांव निवासी अंकित तिवारी शिवरतनगंज थाना क्षेत्र रामपुर पवारा गांव स्थित एक ईंट भट्ठे में कच्ची ईंट ढुलाई का काम करता है और अन्य श्रमिकों को काम करवाने का ठेका भी लिए है।
 

सोमवार को भटृठे पर हिसाब कराकर 64 हजार रुपया लेकर भैंसा बुग्ग्गी से घर जा रहा था। तभी बाइक सवार तीन लोग पहुंचे और उसे रोक लिया। जेब में रखे 64 हजार रुपये छीन लिए। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। पीड़ित के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े।


 

दो बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि एक अन्य बदमाश फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों की पहचान बेनीपुर मजरे ठोकरपुर निवासी सुरेंद्र कुमार और सुरेश कुमार के रूप की है। एसओ मो. हमीद ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed