{"_id":"5c379767bdec227389633cfd","slug":"31547147111-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो दोस्तों को वाहन ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दो दोस्तों को वाहन ने कुचला, मौत
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अरखा गैस गोदाम पूरे पर्वत मोड़ के पास बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
ऊंचाहार के मदारीगंज निवासी अनिल कुमार (21) अपने दोस्त प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बैरागीपुर निवासी धीरज (20) के साथ घर जा रहा था।
लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर पूरे पर्वत मजरे अरखा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला।
जानकारी होने पर लोगों की वहां भीड़ लग गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों युवकों की मौत हुई है। तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा।