{"_id":"5c29132fbdec22571b3c29c4","slug":"31546195759-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रक गुजरने से पुल टूटा, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोड ट्रक गुजरने से पुल टूटा, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले में अकेलावा चौराहे से शाहमऊ संपर्क मार्ग पर बना पुलिया रविवार सुबह ट्रक गुजरने के दौरान अचानक टूट गई।
इससे ट्रक का पिछला हिस्सा नाले में लटक गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। पुलिया टूटने से दोनों तरफ से आवागमन ठप हो गया।
इस मार्ग से प्रतिदिन 25 हजार लोग आते-जाते हैं, जिससे आवागमन ठप हो गया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम तक ट्रक को पुलिया से बाहर नहीं निकाला जा सका।
रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे के अकेलवा चौराहे से निकला संपर्क मार्ग जायस-मोहनगंज राज्यमार्ग को जोड़ता है। इस मार्ग से आसपास गांव के अलावा जायस और मोहनगंज के लोग भी आते-जाते हैं।
रविवार की सुबह गिट्टियां लादकर एक ट्रक जायस-मोहनगंज मार्ग पर जा रहा था। पूरे रुहशाह गांव के पास मट्टन नाले से पुल गुजर रहा था।
ट्रक का अगला हिस्सा पार किया, इसी दौरान एकाएक पुलिया धंस गई। इससे ट्रक का पिछला हिस्सा लटक गया। किसी तरह ट्रक में सवार लोग नीचे उतरे।
देर शाम तक ट्रक को निकाला नहीं जा सका। जायस एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को पुलिया से बाहर निकालने का कार्य किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी से तहरीर मिलने पर ओवरलोड ट्रक मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।