फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जनता मेल डायवर्ट, रोकी गई पंजाब मेल

जनता मेल डायवर्ट, रोकी गई पंजाब मेल

Mon, 26 Nov 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
जनता मेल डायवर्ट, रोकी गई पंजाब मेल
हरचंदपुर (रायबरेली)। लखनऊ-रायबरेली रेल मार्ग पर ट्रैफिक ब्लॉक से रविवार को ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। यहां करीब डेढ़ महीने पहले न्यू फरक्का एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से अब तक मरम्मत कार्य चल रहा है।
विज्ञापन



इसी वजह से ट्रैफिक ब्लॉक लेना पड़ रहा है। शनिवार को भी दो घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था, जिसमें कई ट्रेनें प्रभावित हुई थीं।


हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल पर 10 अक्तूबर को न्यू फरक्का एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इससे रेलमार्ग पूरी तरह ठप हो गया था। तब से मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन



कुछ तकनीकी कार्यों की वजह से आए दिन ट्रैफिक ब्लॉक लेना पड़ रहा है। रविवार को सिग्नल जोन 41-बी का क्रॉस ओवर बदले जाने का काम हुआ, जिसके लिए सुबह 9.45 बजे ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



काम पूरा करने में तीन घंटे लग गए, जिससे दोपहर 12.50 बजे ट्रैफिक बहाल हो सका। इस दौरान अमृतसर से हावड़ा जा रही गाड़ी संख्या 13006 पंजाब मेल को कुंदनगंज स्टेशन पर रोका गया, जबकि देहरादून से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या 14266 जनता एक्सप्रेस को डायवर्ट कर दिया गया। यह गाड़ी लखनऊ से रायबरेली आने के बजाए सुल्तानपुर होकर वाराणसी भेजी गई।


हरचंदपुर के स्टेशन अधीक्षक एसके त्रिपाठी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से चल रहे मरम्मत कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था, जो कि दोपहर 12.50 बजे बहाल हो गया।


इस वजह से दो गाड़ियां प्रभावित हुईं। अब रेलवे ट्रैफिक सामान्य है। बता दें कि शनिवार को भी ट्रैक की मरम्मत के लिए दो घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था।


दोपहर 3.20 बजे से शाम 5.20 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने से कई ट्रेनें आसपास के स्टेशनों पर रोक कर चलाई गईं।


विलंब से चल रही ट्रेनें, यात्री परेशान
रायबरेली। कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। रविवार को वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस न आने से यात्रियों को काफी दिक्कत हुई, जबकि देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई।



हरचंदपुर में ट्रैफिक ब्लॉक के चलते गाड़ी संख्या 13006 पंजाब मेल डेढ़ घंटे विलंब से आई, जबकि गाड़ी संख्या 13005 पंजाब मेल साढ़े चार घंटे लेट रही। इसी तरह गाड़ी संख्या 14208 पद्मावत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और गाड़ी संख्या 14258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से यहां पहुंची। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि लंबी दूरी की गाड़ियां पिछले स्टेशनों से ही लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed