फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सराफा की दुकान से चोरों ने उड़ाया दो लाख का माल

सराफा की दुकान से चोरों ने उड़ाया दो लाख का माल

Tue, 13 Nov 2018 12:37 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
सराफा की दुकान से चोरों ने उड़ाया दो लाख का माल
जगतपुर (रायबरेली)। थाने से महज 500 मीटर दूर स्थित सराफ की दुकान से रविवार रात चोरों ने दो लाख का माल पार कर दिया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी से व्यापारियाें में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने जल्द ही घटना के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन


जगतपुर थाना क्षेत्र के मान सिंह का पुरवा मजरे रामगढ़ गांव निवासी जितेंद्र कुमार सोनी की कस्बे के ओमनगर में सराफ की दुकान है। रोज की तरह रविवार देर शाम वह दुकान बंद करके घर चले गए। देर रात दुकान में पिछले दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुसे चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर नकदी, जेवर व अन्य सामान उड़ा दिया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह जितेंद्र दुकान पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। जितेंद्र का कहना है कि चोरों ने दुकान में रखा 15 ग्राम सोना, एक किलो चांदी, 15 हजार रुपये की नकदी समेत दो लाख का माल चुराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसओ बृजमोहन सिंह ने मौका मुआयना किया। एसओ का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट लिखकर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed