फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को डंफर ने रौंदा, पांच घायल

सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को डंफर ने रौंदा, पांच घायल

Mon, 22 Oct 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को डंफर ने रौंदा, पांच घायल
बछरावां। थाना क्षेत्र में रविवार भोर सड़क किनारे सो रहे श्रमिकों को एक डंपर ने कुचल दिया। हादसे में पांच श्रमिक घायल हो गए।
विज्ञापन



बताते हैं कि ये सभी मजदूर सड़क के निर्माण कार्य में लगे थे। रात में खाना खाने के बाद सभी सड़क किनारे ही सो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया हैं, जबकि चालक मौके से भाग निकला।


लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर करनपुर गांव के सामने हाईवे से रिलायंस फैक्ट्री के लिए सड़क का निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य में लगे मजदूर सड़क किनारे सो रहे थे।
विज्ञापन



भोर करीब पांच बजे वहीं पर खड़े एक डंपर चालक गाड़ी को बैक कर रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे सो रहे मजदूरों के पैर के ऊपर डंपर चढ़ गया।


इससे चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े, तब तक चालक मौके से भाग गया। हादसे में हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ढेकवा निवासी कन्हैया लाल, रामू कोरी, दुलारे का पुरवा जोहवाशर्की निवासी रामनारायण, कमलेश कुमार और लुकवाखेड़ा निवासी पुनीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी के पैरों में गंभीर चोटें आईं हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आननफानन सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed