{"_id":"5b4f84814f1c1be94b8b5804","slug":"31531937921-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, श्रमिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, श्रमिक की मौत
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से श्रमिक की मौत
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में बुधवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उस पर सवार श्रमिक की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।
किलौली गांव स्थित एक ईंट भट्ठे से ईंट लादकर शहर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली रायबरेली-लालगंज मार्ग पर स्थित सोइठा गांव के पास बुधवार शाम अनियंत्रित होकर पलट गई।
इससे ट्रैक्टर पर बैठा श्रमिक महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मंचितपुर गांव निवासी विनोद कुमार (24) दब गया।
उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक पूरे धुरई मजरे किलौली गांव निवासी गंगा पुत्र रामआसरे घायल हो गया।
एसओ विनोद सिंह ने बताया कि, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।