फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   छह घर समेत एक बीघे फसल जलकर राख

छह घर समेत एक बीघे फसल जलकर राख

Mon, 16 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
छह घर समेत एक बीघे फसल जलकर राख
छह मकान समेत 11 बीघा फसल राख
विज्ञापन



रायबरेली। आग लगने से छह मकान समेत एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इन घटनाओं में पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।


महाराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के पहरावा गांव में दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लगने से छह कच्चे मकान और उसमें रखे छप्पर जलकर गए।


आग किसके घर से लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी। हादसे में भवानी, भारत पासी, रमेश कुमार, राकेश, संजय के मकान जल गए। वहीं घरों में रखा अनाज, कपड़े, चारपाई सहित अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन



सूचना पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और किसी आग बुझाई गई। ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि तहसील प्रशासन से पीड़ितों को मदद दिलाई जाएगी।


परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के धनापुर गांव निवासी राम आसरे के घर में रविवार को ब्रह्मभोज था। पूड़ी निकालते समय अचानक चूल्हे से निकली चिन्गारी से छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर का सारा समान जलकर राख हो गया। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया।


लेखपाल संतलाल ने बताया की नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी गई है। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा खीरों से 100 मीटर दूरी पर हाईटेंशन लाइन से निकली चिन्गारी से एक बीघा गेहूं की फसल जल गई।


खीरों कस्बे की रहने वाली राम कुमारी पत्नी गुरुदीन कोरी और फूल दुलारी के खेतों के ऊपर से बिजली की लाइन गुजरी है। अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे एक बीघे फसल जल गई।



वहीं तिलोई तहसील क्षेत्र के रस्तामऊ गांव में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे मुख्तार, तौकीर अहमद, नजीर अहमद, ऐजाज, इशियाक सरदार की दस बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed