फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जंगली जानवर की आहट से दहशत

जंगली जानवर की आहट से दहशत

Sat, 10 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
जंगली जानवर की आहट से दहशत
जंगली जानवर की आहट से दहशत
विज्ञापन


इन्हौना। अमेठी जिले के थाना क्षेत्र शिवरतनगंज के कस्बा सेमरौता एवं आसपास के गांवों में इस समय किसी बड़े जंगली जानवर की आहट से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी है। पूरे इलाके में छानबीन कराई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पूरे पलवार गांव निवासी रामशंकर सिंह की गाय को 3 मार्च की रात किसी जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

ग्रामीणों से सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी बीके सिंह ने टीम के साथ आसपास के घने जंगल एवं झाड़ियों में कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


इस दौरान क्षेत्र में बड़े जंगली जानवर के होने की पुष्टि जरूर हुई। इससे पूरे इलाके में दहशत है। वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि कर्मचारियों को क्षेत्र में निगरानी के लिए कह दिया गया है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed