फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आरपीएफ ने आठ चोरों को जेल भेजा

आरपीएफ ने आठ चोरों को जेल भेजा

Sat, 26 Aug 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
आरपीएफ ने आठ चोरों को जेल भेजा
आरपीएफ ने आठ चोरों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। मॉडर्न रेल कोच कारखाने में तैनात रेलवे पुलिस फोर्स ने शुक्रवार को आठ चोरों को दबोच लिया। इन चोरों ने कारखाने में सोलर लाइट की बैट्री पार की थी। आरपीएफ ने चोरों के पास से आठ बैट्री बरामद की है। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक सूर्यपाल सिंह गंगवार ने बताया कि 20 अगस्त की रात कारखाने में लगे आठ सोलर लाइट की बैट्री चोरी हो गई थी। शुक्रवार को ठकुराईनखेड़ा गांव निवासी सुरेश, सुनील कुमार, अनिल कुमार उर्फ सुनील, विनोद कुमार, सुआखेड़ा गांव निवासी अनिल कुमार, राकेश कुमार उर्फ कज्जर, दुर्गेश व गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी श्रीशंकर उर्फ छोटेलाल को दबोच लिया गया। चोरों की निशानदेही पर आठ बैट्री बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकडे़ गए चोरों के दो साथी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed