फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   22 lakhs rupees cheated in the name of giving a flat in Lucknow

लखनऊ में फ्लैट दिलाने के नाम पर 22 लाख की ठगी

Fri, 28 Apr 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 28 Apr 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में फ्लैट दिलाने के नाम पर 22 लाख की ठगी का एक मामला प्रकाश में आया है। ठगी के शिकार लखनऊ निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर ऊंचाहार पुलिस ने कंदरावां गांव के एक युवक के खिलाफ  मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लखनऊ के तेलीबाग निवासी रमाशंकर यादव ने ऊंचाहार थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि फाउंडेशनप्रॉपर्टी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के नाम की एक कंपनी के आवास योजना के अधीन लखनऊ में फ्लैट के लिए ऊंचाहार थाना क्षेत्र के कंदरावां गांव के अनुज सिंह को 22 लाख रुपए दिए थे।
विज्ञापन


कंपनी का हेड ऑफिस ऊंचाहार में तथा कैंप कार्यालय लखनऊ में बनाया गया था। भुक्तभोगी का कहना है कि उसने ऊंचाहार ऑफिस में रुपए दिए थे और उसका एग्रीमेंट भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जमीन नहीं मिली और न ही निर्माण शुरू हुआ। जब प्रार्थी ने रुपए वापस मांगे तो कार्यालय बंद कर कंपनी फरार हो गई। आरोप है कि कई लोगों से ठगी की गई है। थानेदार विमल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अनुज सिंह के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed