फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   व्यवसायी की एसयूवी पर हुई फायरिंग, बाल-बाल बचे

व्यवसायी की एसयूवी पर हुई फायरिंग, बाल-बाल बचे

Mon, 30 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
व्यवसायी की एसयूवी पर हुई फायरिंग, बाल-बाल बचे
लालगंज (रायबरेली)। बहादुरगंज के निकट रविवार को लखनऊ के व्यापारी की कार पर एसयूवी सवार अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन



फायरिंग में व्यापारी व उनका ड्राइवर बाल-बाल बच गया। उद्योगपति ने जब अपने रिवॉल्वर से जवाबी फायरिंग की तो बदमाश भाग खड़े हुए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।


लखनऊ के ठाकुरगंज के कैंपवल रोड निवासी आनंद गुप्ता ने बताया कि उनकी सीमेंट व गद्दा फैक्ट्री है। लालगंज के सेल्समैन की उनसे बात हुई थी।


सेल्समैन को लालगंज आने की सूचना देकर वह निकल पड़े थे। बताया कि जैसे ही कार बहादुरगंज के निकट पहुंची तभी बदमाशों ने कार पर फायरिंग शुरू कर दी।


आनंद ने बताया कि कार सवार बदमाशों ने ड्राइवर की ओर पहले दो फायर झोंके। इसके बाद जब रिवॉल्वर से जवाबी फायर किया तो बदमाशों ने एक फायर सामने से किया और लालगंज की ओर भाग निकले।
विज्ञापन



बदमाशों की ओर से चलाईं गईं दो गोलियां गेट में ही फंस गई। जबकि एक गोली कार के शीशे में जा धंसी। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लखनऊ के सीमेंट व्यवसायी को बहादुरगंज के पास खड़ी एक एसयूवी ने रोकने का प्रयास किया था। जब गाड़ी नहीं रोकी तो फायर किया। बचाव में व्यापारी ने भी फायर किया। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed