{"_id":"5a9301bc4f1c1b5e6e8b76d2","slug":"201519583676-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाहार एनटीपीसी में फिर विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऊंचाहार एनटीपीसी में फिर विवाद
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदारों के शोषण पर श्रमिकों का हंगामा
रोहनियां (रायबरेली)। ऊंचाहार एनटीपीसी में ठेकेदारों के शोषण से आजिज सीएचपी एरिया (कोयला उतरने वाला स्थान) के मजदूरों ने रविवार को काम बंद करके हंगामा शुरू कर दिया।
इससे लोडिंग अनलोडिंग का काम ठप हो गया। मजदूरों के हंगामे की खबर से परियोजना अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सीआईएसएफ के जवानों को मौके बुलाया गया।
मजदूरों के सख्त रुख के बाद मौके पर पहुंचे जीएम सीएचपी के समझाने के बाद मजदूर मान गए। करीब पांच घंटे तक लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य ठप होने से अफरातफरी रही।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एनटीपीसी ऊंचाहार में मालगाड़ी से आने वाले कोयले की लोडिंग अनलोडिंग का काम सीएचपी एरिया में होता है।
बताते हैं कि इस कार्य में लगी त्रिमूर्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी के मजदूरों ने रविवार को मजदूरी का आधा भुगतान करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
मजदूरों ने लोडिंग अनलोडिंग का काम भी बंद कर दिया। इससे परियोजना में अफरातफरी मच गई। मजदूरों के आक्रोश को देखते हुए सीआईएसएफ के जवानों को मौके पर बुलाया गया।
हंगामा लगभग दो घंटे तक चलता रहा। इससे बिजली बनाने के लिए यूनिटों को जाने वाला कोयला बंद होने की कगार पर पहुंच गया।
यह देख महाप्रबंधक सीएचपी स्वप्न दासगुप्ता व एजीएम एमजीआर प्रकाश कुमार मौके पर पहुंचे। मजदूर नितिन कुमार, अशोक कुमार, रामखेलावन व सहदेव आदि ने आरोप लगाया कि कंपनी के साइट इंचार्ज ने मजदूरों के खाते में भेजी गई मजदूरी से आधा पैसा जबरन वापस मांग रहे हैं।
मना करने पर काम से हटाने व गेटपास रद्द करने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। महाप्रबंधक ने मजदूरों को समस्या से निजात दिलाने का भरोसा दिया।
उनके समझाने के बाद मजदूर मान गए और वापस काम पर लौटे। मजदूरों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद कार्य शुरू हो सका।
गौरतलब है कि शुक्रवार को भी र्सीआईएसएफ के दरोगा व सिपाहियों की पिटाई से गुस्साए श्रमिकों ने हंगामा किया था। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ था।