{"_id":"5a9065844f1c1b4f588ba6b3","slug":"201519412612-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय के शौचालय की छत से गिरा छात्र, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्यालय के शौचालय की छत से गिरा छात्र, गंभीर
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में शौचालय की छत से गिरा छात्र, गंभीर
फुरसतगंज। अमेठी जिले के बहादुरपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरवन में कक्षा-चार का एक छात्र शुक्रवार को स्कूल में शौचालय की छत से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
इसके बाद भी शिक्षकों ने अस्पताल पहुंचाने की बजाय उसे प्रार्थना सभा में खड़ा करवा दिया। बाद में सूचना मिलने पर स्कूल पहुंचे परिवारीजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया तो पता चला कि छात्र के सिर में चोटें आईं हैं।
उधर, प्रधानाध्यापक अंशुमान तिवारी का कहना है कि बच्चे स्कूल खुलने से पहले ही यहां आकर खेलते रहते हैं। जब स्कूल का स्टाफ पहुंचा तो छात्र के घायल होने की सूचना मिली थी। घरवालों को जानकारी देने के बाद घायल छात्र को अस्पताल भेजवाया गया।
विज्ञापन
ग्रामसभा सरवन निवासी अशोक का पुत्र रोशन (11) प्राथमिक विद्यालय सरवन में कक्षा चार का छात्र है। शुक्रवार को वह विद्यालय गया था, जहां वह विद्यालय में बने शौचालय की छत से नीचे गिर पड़ा और घायल हो गया।
इसके बाद भी विद्यालय के शिक्षकों ने उसे अस्पताल नहीं भिजवाया और प्रार्थना सभा में खड़ा कर दिया। स्कूल के दूसरे छात्रों से रोशन के घायल होने की खबर पाकर उसकी मां सरोज तुरंत विद्यालय पहुंची।
एंबुलेंस की मदद से छात्र को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र फुरसतगंज लाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। अस्पताल के डॉ. मनीष मौर्या ने बताया कि छात्र के सिर में चोट लगी है।
वहीं छात्र के परिवारीजनों का कहना है कि विद्यालय के अध्यापकों ने पूरे मामले में अनदेखी की। यह भी नहीं देखा कि छात्र कैसे शौचालय की छत तक पहुंच गया।
घायल होने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाए प्रार्थना सभा में खड़ा करा दिया गया। चोट लगी होने के कारण वह प्रार्थना सभा में बेसुध होकर गिर पड़ा।