फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   खाद की 56 दुकानों पर छापे, 10 नमूने सील

खाद की 56 दुकानों पर छापे, 10 नमूने सील

Sat, 20 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खाद की 56 दुकानों पर छापे, 10 नमूने सील
खाद की 56 दुकानों पर छापे, 10 नमूने सील
विज्ञापन


रायबरेली। यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए डीएम के आदेश पर गठित टीमों ने शुक्रवार को खाद की 56 दुकानों पर छापेमारी की। टीमों ने खाद के 10 नमूने सील किए। मनमानी मिलने पर 16 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

उपकृषि निदेशक महेंद्र सिंह की टीम ने लालगंज तहसील क्षेत्र के खाद के 10 दुकानाें पर छापेमारी कर खाद के छह नमूने सील किए।

जिला कृषि अधिकारी रवि चंद्र प्रकाश की टीम ने सलोन क्षेत्र की खाद की 23 दुकानों को चेक करके खाद के चार नमूने सील किए।

मनमानी मिलने पर नौ दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस थमाया। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह की टीम ने ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में खाद की 11 दुकानों पर छापेमारी करके सात दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी लालगंज सोम प्रकाश गुप्ता ने महराजगंज क्षेत्र में पांच दुकानों की जांच की। सहायक निदेशक मृदा परीक्षण अभय कुमार श्रीवास्तव ने डलमऊ तहसील क्षेत्र के सात दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed