फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   प्रवर्तन दल का छापा, 14 के खिलाफ बिजली चोरी का केस

प्रवर्तन दल का छापा, 14 के खिलाफ बिजली चोरी का केस

Thu, 09 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन दल का छापा, 14 के खिलाफ बिजली चोरी का केस
प्रवर्तन दल का छापा, 14 के खिलाफ बिजली चोरी का केस
विज्ञापन

रायबरेली। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के क्षेत्र में आने वाले डीह ब्लॉक में धड़ल्ले से बिजली चोरी हो रही थी और इसकी भनक पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं को नहीं लग रही है। मंगलवार को प्रवर्तन दल की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी करके 14 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। इसमें कई लोग पावर कॉर्पोरेशन के संविदा कर्मियों के रिश्तेदार शामिल हैं, जो उन्हें बचाने के लिए माननीय तक का सहारा ले रहे हैं।

लखनऊ जोन प्रवर्तन दल टीम के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला के अलावा स्थानीय अवर अभियंता सौरभ यादव व हमराही धर्मेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, आरक्षी भोलाराम ने डीह थाना क्षेत्र के गुलाबगंज गांव में छापेमारी की। यहां पर मनोज कुमार, जगदीश, बाबूलाल, देवनाथ, रोहित, बाबूलाल, मनीष एलटी लाइन पर केबल डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। इसी तरह रामप्रकाश और गयादीन अपने ट्यूबवेल के कनेक्शन से घर की बिजली जला रहे थे। इस तरह डीह निवासी शमीम घरेलू कनेक्शन से इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चला रहे थे। यही के अनिल गुप्ता चोरी की बिजली से सर्विस सेंटर, दीपू गुप्ता को सीधेे एलटी लाइन से बिजली चोरी करते पकड़ा गया। अंबिका प्रसाद निजी नलकूप से वाहन धुलाई सेंटर चला रहे थे। चंद्रमोहन लाइटफैन कनेक्शन से भट्ठा में बिजली चोरी करते थे। सभी के खिलाफ डीह थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed