फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bodies of an uncle and his two nephews found in a field

Bharatpur News: खेत में मिले चाचा और दो भतीजों के शव

Thu, 22 Oct 2026 01:26 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bodies of an uncle and his two nephews found in a field
धौलपुर 
धौलपुर। पूर्वी राजस्थान के धौलपुर जिले की बाड़ी तहसील इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित कंचनपुर थाना इलाके के गांव पूरा सिकरौदा में एक खेत में चाचा और दो भतीजों के शव मिले हैं। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि चाचा का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था। दो बच्चों के शव जमीन पर पड़े थे। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मौके पर जांच व ग्रामीणों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक मनोहर लाल मीणा ने बताया कि बुधवार सुबह खेत में मिले तीन शवों की पहचान पूरा सिकरौदा निवासी सीतोली के बेटे विष्णु (22) तथा उसके दो भतीजों सनी (10) और मानव (8) पुत्र संतोष के रूप में हुई है। परिजन के मुताबिक विष्णु मंगलवार सुबह सनी और मानव के साथ अपनी मां जनक देवी के साथ बाइक पर घर से बसेड़ी थाना इलाके के गांव आकपुरा में अपनी बहन के घर माता पूजन कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद विष्णु की मां बुधवार को आने की कहकर बेटी के पास ही रुक गईं। जबकि विष्णु शाम को करीब 5 बजे दोनों भतीजों को लेकर बाइक से घर के लिए निकल आया। पिता सीतोली ने बताया कि रात को जब उन्हें कॉल करके विष्णु की मां से लौटने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि विष्णु और दोनों बच्चे बाइक से घर के लिए निकल गए हैं। जब देर रात तक तीनों घर नहीं लौटे तो परिजन ने उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह तीनों के शव उनके घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में मिले। जिस बाइक से तीनों लौटे थे, वह भी घटनास्थल पर मिली है। सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, बाड़ी विधायक जसवंत सिंह गुर्जर, धौलपुर के पूर्व विधायक बीएल कुशवाह, सीओ ग्रामीण मनोहर लाल मीणा एवं कंचनपुर थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

परिजन ने तीनों की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने तीनों के शवों को बाड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया है। यहां मेडिकल बोर्ड से उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed