फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   18 हजार लोगों के मतदान में गड़बड़ी किए जाने की आशंका

18 हजार लोगों के मतदान में गड़बड़ी किए जाने की आशंका

Sun, 31 Mar 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
18 हजार लोगों के मतदान में गड़बड़ी किए जाने की आशंका
रायबरेली। गांधी परिवार के गढ़ में 18 हजार ऐसे लोग हैं, जिनसे लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी किए जाने की आशंका है। ये लोग चुनाव के दौरान यह तो वोटरों को धमका सकते हैं या फिर विवाद करके चुनावी माहौल में नफरत का जहर घोल सकते हैं।
विज्ञापन



सकुशल लोकसभा चुनाव संपन्न कराने की दृष्टि से इन चिह्नित किए गए लोगों को शांतिभंग के तहत न सिर्फ पाबंद किया गया है, बल्कि उनकी निगहबानी कराई जा रही है। इसके लिए एसपी ने संबंधित क्षेत्र के एसओ, हलका दरोगा और चौकीदार को नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत का माहौल गरम है। पांचवीं बार सोनिया गांधी चुनाव मैदान में हैं तो भाजपा की ओर से अभी तक प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस का गढ़ होने के नाते रायबरेली संसदीय सीट पर खासकर सुरक्षा का पहरा अधिक रहता है। सकुशल चुनाव कराने के लिए खाकी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।


जिले के 18 थाना क्षेत्र में रहने वाले ऐसे लोगों को चिह्नित कराया जा रहा है, जो मतदान में गड़बड़ी कर सकते हैं। पुलिस रिकार्ड पर गौर करें तो अब तक ऐसे 18 हजार लोग चिह्नित किए गए हैं, जिनके द्वारा मतदान में गड़बड़ी किए जाने की आशंका है।


संबंधित क्षेत्रों की पुलिस ने इन लोगों को शांतिभंग (107-16) के तहत पाबंद किया है। साथ ही अन्य ऐसे लोगों को भी चिह्नित कराया जा रहा है जो वोटरों को धमका सकते हैं या फिर चुनाव का माहौल खराब कर सकते हैं।


691 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई
रायबरेली। जिले के विधानसभा क्षेत्रों ऊंचाहार, सरेनी, बछरावां, सदर और हरचंदपुर में मतदान को प्रभावित करने की आशंका पर पुलिस की ओर से मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जा रही है।


अब तक जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 691 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। साथ ही पुलिस की ओर से विभिन्न मुकदमों में फरार चल रहे 322 वारंटियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।


अवैध शस्त्र तस्करों पर भी खाकी की नजर
रायबरेली। चुनाव के दौरान चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न होने पाए और वोटरों को कोई धमका न पाए, इसके लिए पुलिस की ओर से अवैध शस्त्र तस्करों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक अब तक जिले की पुलिस ने 75 अवैध शस्त्रों को बरामद करके तस्करों को जेल भेजा गया है।



जिले में सकुशल लोकसभा चुनाव कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मतदान को प्रभावित करने की आशंका पर लोगों को चिह्नित करके उन्हें पाबंद किया जा रहा है। अब तक 18 हजार लोगों को पाबंद किया गया है। साथ ही मिनी गुंडा एक्ट और अपराधियों के खिलाफ गैगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जा रही है। चुनाव के मद्देनजर सीओ, थानेदारों के साथ-साथ गांवों के चौकीदारों को अराजकतत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सुनील कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed