फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मंत्री के आदेश पर अवैध कांप्लेक्स पर गरजा बुलडोजर

मंत्री के आदेश पर अवैध कांप्लेक्स पर गरजा बुलडोजर

Sun, 16 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
मंत्री के आदेश पर अवैध कांप्लेक्स पर गरजा बुलडोजर
रायबरेली। लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर बने अवैध कांप्लेक्स को शनिवार को भी ढहाया नहीं जा सका। बिल्डर के हंगामे व विरोध के बीच आरडीए की टीम करीब एक घंटे तक अवैध कांप्लेक्स को गिराने का प्रयास करती रहीं लेकिन दो जेसीबी मशीनें भी भवन को जमींदोज नहीं कर सकी।
विज्ञापन



अब बड़ी मशीन को मंगवाकर अवैध भवन को गिरवाया जाएगा। इस भवन को चार मई को भी गिराने का प्रयास किया गया था। प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भवन को गिराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन



शहर में हाईवे के किनारे नील कुमार गुप्ता और मो. मोबीन व महमूद के बीच जमीन व भवन को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा है। मामले में कोर्ट ने भवन को गिराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार मई को आरडीए व जिला प्रशासन की टीम ने भवन को गिराने का प्रयास किया था, लेकिन जेसीबी भवन को नहीं गिरा सकी थी।


पिछले सप्ताह जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने यहां समीक्षा की थी। मंत्री के सामने भी अवैध निर्माण का मामला उठा था। मंत्री ने भवन को गिरा कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे।


शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट सीपी पांडेय, आरडीए के अधिशासी अभियंता बीपी मौर्या, एई, एम अहमद, जेई सुनील त्यागी, रबीश अग्रवाल, धनेश कुमार, एमके शर्मा की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंच गई।


सदर कोतवाली पुलिस भी पहुंचीं। बुलडोजर ने जैसे ही अवैध कांप्लेक्स को गिराने का काम शुरू किया, बिल्डर अपने साथियों संग पहुंच गया और हंगामा करने लगा लेकिन अवैध निर्माण ध्वस्त करने का काम बंद नहीं हुआ।



करीब एक घंटे तक दो-दो जेसीबी मशीनों ने भवन को गिराने का प्रयास किया, लेकिन पिलरों को ही गिराया जा सका। इसके बाद जेसीबी वापस लौट गई।


हाईकोर्ट के आदेश पर पहले ही कांप्लेक्स को गिरवाने का काम किया गया था। मंत्री के निर्देश पर शनिवार को भी उसे गिरवाने का प्रयास किया गया। बड़ी मशीन मंगवाकर पूरे भवन को गिरवाया जाएगा।
एके राय, सचिव, आरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed