{"_id":"5b9aae3a867a557ed62a4c01","slug":"191536863802-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस ने दो सगी बहनों को रौंदा, शिक्षिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली बस ने दो सगी बहनों को रौंदा, शिक्षिका की मौत
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ (रायबरेली)। लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के हरदोइया चौकी के समीप शारदा नहर पुल पर गुरुवार को स्कूली बस ने स्कूटी सवार दो सगी बहनों को रौंदा दिया।
हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि दूसरी बहन घायल हो गई। मृतका शिक्षिका शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल चितवनियां में तैनात थी।
लखनऊ जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के शिवलर की रहने वाली साधना वर्मा क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल चितवनियां में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थीं।
उसकी छोटी बहन संध्या बाराबंकी जिले के त्रिवेदीगंज प्राथमिक स्कूल में तैनात हैं। दोनों बहनें स्कूटी से विद्यालय जा रही थीं।
इसी दौरान नगराम क्षेत्र के हरदोइया चौकी के समीप शारदा नहर के पुल पर एक स्कूली बस ने दोनों बहनों को रौंद दिया। हादसे में साधना की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन संध्या गंभीर रूप से घायल हो गई।
आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे में स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। मृतका शिक्षिका साधना वर्मा प्राथमिक विद्यालय चितवनियां में एक सितंबर 2016 से तैनात थीं।
सीओ महराजगंज गोपीनाथ सोनी ने बताया कि हादसे में शिक्षिका की मौत हुई है। घटनास्थल लखनऊ जिले के नगराम थाना क्षेत्र में आता है। इसलिए लिखापढ़ी वहीं होगी।