{"_id":"5a7de2804f1c1b387b8b58bf","slug":"191518199424-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च माह से शुरू होगा तीन पीएचसी में इलाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्च माह से शुरू होगा तीन पीएचसी में इलाज
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च से शुरू होंगी तीन नई पीएचसी
रायबरेली। जिले में तीन नए स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द ही इलाज की सुविधा शुरू हो जाएगी। इन पीएचसी के शुरू होने से 90 हजार लोगों को फायदा मिलेगा।
इन क्षेत्रों में अस्पताल की सुविधा न होने से लोगों को इलाज में भागदौड़ करनी पड़ती थी। पीएचसी के संचालन कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है।
सीएमओ की तरफ से स्टाफ की मांग पत्र लिखकर उच्चाधिकारियों से की गई है। इन पीएचसी के निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं।
राही ब्लॉक क्षेत्र के खागीपुर सड़वा, शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के राजापुर सीवन और दीनशाहगौरा ब्लॉक क्षेत्र के जलालपुर धई में बनाए जा रहे स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
निर्माण कार्य ही नहीं, बल्कि तीनों पीएचसी में रंगाई-पोताई भी करा दी गई है। बस अब सिर्फ इन अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू करने की बारी है।
सीएमओ ने पीएचसी के संचालन के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर स्टाफ की मांग की है। स्टाफ मिलने के बाद मार्च में तीनों पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं के शुरू करने का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का मानना है कि एक पीएचसी से 30 हजार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलता है। इस तरह इन अस्पतालों के शुरू होने से 90 हजार को फायदा मिलेगा। इलाज कराने के लिए रोगियों को जिला मुख्यालय और प्राइवेट नर्सिंग होम तक भागदौड़ नहीं करनी पडे़गी।