फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव

संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव

Sun, 29 Oct 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव
खेत में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के सहजौरा गांव में रविवार को रात करीब आठ बजे एक 18 वर्षीय युवक संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। सूचना पर आनन-फानन पहुंचे परिवारीजन उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के सहजौरा गांव निवासी राजू (18) पुत्र रामप्यारे भट्ठे में ट्रैक्टर चलाता था। रविवार शाम करीब पांच बजे वह घर आया। इसके बाद कहीं जरूरी काम से जाने की बात कहकर घर से वह बाइक से निकला था। रात आठ बजे लोग जब गांव के दक्षिण ओर की ओर गए तो राजू खेत में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। आनन-फानन पहुंचे परिवारीजन उसे ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर में चोट के निशान नहीं थे। अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई है। मौत की खबर सुनते ही घर पर कोहराम मच गया। मां चंदा समेत सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed