{"_id":"59ece71f4f1c1bcc538b87a0","slug":"191508697887-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में युवक की मौत, हत्या का आरोप
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के जेरी गांव निवासी कमलजीत (40) की शनिवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी की शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची। पूछताछ में पत्नी सुमन देवी ने बताया कि मेरे ससुर उन्नाव जिले के बिहार थाने में होमगार्ड के पद तैनात है। बताया कि मेरे पति की सौतेली बहन सरोज की ससुराल पाहो में है, लेकिन ससुर विवाहिता पुत्री सरोज और दामाद को को अपने घर पर रखे हुए है। वह अपने चल अचल संपत्ति बेटी और दामाद को देना चाहता है। इसी बात को लेकर कई दिनों से परिवार में विवाद चल रहा था। इसी के चलते पति कमलजीत की हत्या कर दी गई। अन्य परिवारीजनाें ने बताया कि बीमारी के चलते कमलजीत की स्वाभाविक मौत हुई है। एसओ संजय सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।