फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ट्रक की चपेट में आकर एक की मौत, एक घायल

ट्रक की चपेट में आकर एक की मौत, एक घायल

Sat, 26 Jan 2019 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर एक की मौत, एक घायल
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के उजागर सिंह का पुरवा गांव के निकट एक ट्रक ने बाइक सवार सगे भाइयों को कुचल दिया।
विज्ञापन



हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


अवसानगंज निवासी राकेश शर्मा (22) बंगलूरू में काम करता है। उसकी मां बिटन्ना की तबियत खराब थी। शुक्रवार को वह अपनी मां को देखने के लिए घर आ रहा था।


रेलवे स्टेशन से वह अपने भाई सनोज के साथ बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही वह उजागर सिंह का पुरवा मजरे धनाभाद गांव के निकट पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन



हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। हादसे के दौरान उधर से गुजर रहे भाजपा नेता पिंटू त्रिवेदी ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जबकि सनोज को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed