फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बोगी का गेट फंसने से नहीं उतर सका मोदी की सुरक्षा का सामान

बोगी का गेट फंसने से नहीं उतर सका मोदी की सुरक्षा का सामान

Fri, 14 Dec 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बोगी का गेट फंसने से नहीं उतर सका मोदी की सुरक्षा का सामान
रायबरेली। लालगंज की मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्ररी में 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होनी है। उनकी सुरक्षा से संबंधित साजो-सामान लेकर एसपीजी जवानों की टीम गुरुवार को ट्रेन से यहां पहुंची थी।
विज्ञापन



लेकिन पद्मावत एक्सप्रेस के एसएलआर कोच का गेट न खुल पाने से सामान उतारा नहीं जा सका। बाद में इस सामान को प्रतापगढ़ भेजना पड़ा। इस दौरान लगभग एक घंटे ट्रेन रायबरेली स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन



दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली (14208) पद्मावत एक्सप्रेस दोपहर करीब 12.34 बजे यहां प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। इसके एसएलआर कोच में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा का साजो-सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेन के रुकते ही यह सामन उतारने के लिए कोच के दोनों गेट खोलने की कोशिश शुरू हुई लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी इसे नहीं खोला जा सका।


सूत्रों का कहना है कि ट्रेन से एसपीजी जवानों की एक टीम आई थी, जिनका सुरक्षा संबंधी सामान एसएलआर में था। जवानों को इसे लेकर लालगंज जाना था।


लेकिन तमाम प्रयासों के बाद जब कोच का गेट नहीं खुला तो एसपीजी जवान यहीं उतर गए। ट्रेन प्रतापगढ़ रवाना हो गई जो इसका आखिरी स्टॉपेज है। अब वहां सामान दूसरी गाड़ी से वापस आएगा।



एक घंटे ट्रेन रोकने से यात्रियों में मची अफरातफरी, हंगामा
पद्मावत एक्सप्रेस को करीब एक घंटे तक रायबरेली में रोके जाने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जिन्हें सुरक्षा कारणों का हवाला देकर शांत कराया गया।


कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक बाल मुकुंद ने बताया कि पद्मावत एक्सप्रेस में एसएलआर का गेट न खुल पाने से एसपीजी जवानों का सामान उतर नहीं पाया। अब इसे किसी दूसरी ट्रेन से मंगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed