फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जेल के अंदर बंदी ने खुदकुशी का किया प्रयास

जेल के अंदर बंदी ने खुदकुशी का किया प्रयास

Mon, 26 Nov 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
जेल के अंदर बंदी ने खुदकुशी का किया प्रयास
रायबरेली। जिला कारागार में रविवार को एक बंदी ने खुदकुशी का प्रयास किया। उसे फंदे पर लटकते देख साथी बंदी दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे बचाया।
विज्ञापन



घटना की जानकारी से जेल अफसरों में हड़कंप मच गया। कहा जा रहा है कि जेल अफसरों की प्रताड़ना की वजह से बंदी ने जान देने का प्रयास किया था। आए दिन जेल में हो रही इस तरह की घटनाओं से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


जेल के बैरक नंबर छह में बंद जगदीश ने रस्सी के सहारे शौचालय से फांसी लगा लगी। उसे फांसी लगाते देख साथी बंदियों में हड़कंप मच गया।


साथी बंदी पहुंचे और जगदीश को नीचे उतारा। जानकारी पर जेल के अफसर भी मौके पर पहुंचे। जेल सूत्र बता रहे हैं कि अफसरों की प्रताड़ना की वजह से जगदीश ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन



इसी हफ्ते जेल में बंद बंदी जग्गा ने भी खुदकुशी का प्रयास किया था, लेकिन उसे बचा लिया गया था। जेल अफसरों ने घटना पर पर्दा डाल दिया।


उधर, जेलर जीआर वर्मा ने बताया कि बंदी जगदीश पहले बैरक नंबर तीन में बंद था। उसे बैरक नंबर छह में कर दिया गया था। बैरक नंबर तीन में जाने के लिए उसने फांसी लगाने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस पर उसे बैरक नंबर छह से हटाकर बैरक नंबर तीन में भेज दिया गया। उसने फांसी नहीं लगाई थी। बंदियों का कोई उत्पीड़न नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed