फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बिजली कटौती से हाय तौबा, उपकेंद्र घेराव, प्रदर्शन

बिजली कटौती से हाय तौबा, उपकेंद्र घेराव, प्रदर्शन

Sat, 14 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती से हाय तौबा, उपकेंद्र घेराव, प्रदर्शन
इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र में बिजली की जबरदस्त कटौती से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र सेमरौता का न सिर्फ घेराव किया, बल्कि उपकेंद्र परिसर में धरना पर बैठ गए।
विज्ञापन



ग्रामीणाें ने कहा कि यदि बिजली आपूर्ति व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि होनी है, लेकिन पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता ढिलाई बरत रहे हैं। सूचना पर पहुंचे शिवरतगंज थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



अमेठी जिले के सेमरौता स्थित उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं ने पहुंचकर घेराव किया। विद्युत उपकेंद्र से करीब 80 गांव से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



करीब एक लाख आबादी बिजली की लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रही है। बिजली आने और जाने का कोई निश्चित समय नहीं है।


पन्हौना, अहोरवा भवानी, रतवलिया मैंझार, सेमरौता, खारा, सिंहपुर, रामपुर पवारा, शिवरतनगंज, पेड़रिया के कई ग्रामीण प्रदर्शन में शामिल रहे।


उपभोक्ताओं ने कहा कि उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाई जानी है। नया ट्रांसफार्मर रखने के लिए प्लीथ बन गया है, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं आया है। इससे एक ट्रांसफार्मर ओवर लोड है।


उपभोक्ता प्रभात द्विवेदी, नीरज शुक्ला, बब्बन त्रिपाठी, अरुण मिश्रा, परमानंद मिश्रा, शैलेंद्र, विजय, अवधेश आदि ने बताया कि बारिश नहीं होने से धान की रोपाई का काम प्रभावित हो रहा है।



जिन किसानों के पास निजी साधन हैं उन्हें भरपूर बिजली नहीं मिल रही है। इससे धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। उपजिलाधिकारी तिलोई के आदेश पर थानाध्यक्ष शिवरतनगंज संतोष सिंह ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेकर शीघ्र विद्युत व्यवस्था सुधारे जाने का आश्वासन दे धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed