{"_id":"5aad5c174f1c1bbc758b60f7","slug":"171521310743-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता हुए बुजुर्ग का शव नहर में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से लापता हुए बुजुर्ग का शव नहर में मिला
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता बुजुर्ग का शव नहर में मिला
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात लापता बुजुर्ग का शव गांव के निकट नहर में उतराता मिला। थाना क्षेत्र के हल्ला का पुरवा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी सूरजदीन (62) शुक्रवार शाम खाना खाकर बरामदे में सो रहा था।
रात में वह अचानक लापता हो गया। शनिवार सुबह जब परिवारीजन सोकर उठे तो बुजुर्ग लापता था। परिवारीजनों को शंका हुई और उसकी तलाश करना शुरू किया।
दोपहर बाद मवेशी चराने वाले ग्रामीणों ने रामगंज माइनर में एक शव को उतराता हुआ देखा। उसकी पहचान सूरजदीन के रूप में हुई है।
अनुमान लगाया जाता है कि बुजुर्ग नित्यक्रिया के लिए नहर की तरफ गया होगा और नहर में डूब गया। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।