{"_id":"5a3aa9c14f1c1bc9678c309f","slug":"171513793985-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरहर के खेत में युवक का जला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अरहर के खेत में युवक का जला शव
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरहर के खेत में मिला युवक का जला शव
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में बुधवार सुबह अरहर के खेत में एक युवक का जला शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। पुलिस का दावा है कि मौके से केरोसिन, माचिस मिली है। इसलिए प्रथम दृष्टया मामला आत्मदाह का लग रहा है। पुलिस परिवारीजनों से घटना की बाबत पूछताछ कर रही है।
हसनापुर गांव निवासी राजन माली (24) उत्तराखंड में मजदूरी करता था। अभी कुछ माह पहले ही यहां गांव आया था। सुबह गांव के बाहर अरहर के खेत में राजन का जला हुआ शव मिला। भाई ललाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसओ सुधीरचंद्र पांडेय व फोरेंसिक टीम प्रभारी प्रतिभा तिवारी टीम के साथ पहुंचे। फोेरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिट लिए। एक पिपिया में केरोसिन, माचिस भी मिली। घटनास्थल के पास काफी अरहर की फसल जल गई थी। भाई का कहना था कि सब कुछ ठीकठाक चल रहा था। रात में राजन खाना खाया था और फिर सोने चला गया था। पता नहीं वह अरहर तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई। एसओ सुधीरचंद्र पांडेय का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक के आत्मदाह किए जाने की बात सामने आ रही है। पीएम रिपोर्ट से मौत की वजह सामने आ जाएगी।
इसी साल जून में हुई थी शादी
मृतक राजन माली की इसी साल 21 जून 2017 को ताजकपुर सुमेरपुर थाना बिहार जिला उन्नाव की रहने वाली पूजा के साथ हुई थी। पति की मौत के बाद पत्नी पूजा के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
एसओ ने दिए दो हजार रुपये
बताते हैं कि मृतक का परिवार बहुत गरीब है। राजन की मौत के बाद सूचना पर पहुंचे एसओ सुधीरचंद्र पांडेय ने मृतक के शव के अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को दो हजार रुपये भी दिए। एसओ का कहना है कि परिवार गरीबी से जूझ रहा है। इसलिए शव के अंतिम संस्कार के लिए रुपये दिए।