फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   17 Ken mustard oil seized

17 केन सरसों का तेल सीज

Fri, 29 Jul 2016 11:19 PM IST
रायबरेली
रायबरेली Updated Fri, 29 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
17 Ken mustard oil seized
पकड़े गए तेल के डिब्बों को सील करते कर्मचारी व मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान और तेज कर दिया है। इसी के तहत टीम ने शुक्रवार को संदिग्ध मिलने पर 17 केन (डिब्बा) सरसों का तेल सीज कर दिया, जबकि एक नमूना लिया गया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। चालक मौके से फरार हो गया। अधिकारियों का कहना है कि नमूने की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी शुक्रवार को टीम के साथ चेकिंग पर निकले थे। कानपुर से ट्रक पर लादकर सरसों का तेल कुंडा प्रतापगढ़ ले जाया जा रहा था। ऊंचाहार के पास चेकिंग के दौरान टीम ने ट्रक को रोका।
विज्ञापन


ट्रक रोककर चालक फरार हो गया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि सरसों तेल के केन से भरे ट्रक को जिला मुख्यालय लाया गया। 17 केन तेल को सीज कर दिया गया है, जबकि एक नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि एक केन में 35 लीटर तेल है। यह तेल किसका है, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed